1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 नवंबर 2021: वृश्चिक राशि वाले विद्यार्थियों का पढ़ाई में लगेगा मन, जानें अन्य का हाल

राशिफल 1 नवंबर 2021: वृश्चिक राशि वाले विद्यार्थियों का पढ़ाई में लगेगा मन, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Oct 31, 2021 06:32 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope, Rashifal- India TV Hindi
राशिफल 1 नवंबर 2021: वृश्चिक वाले विद्यार्थियों का पढ़ाई में लगेगा मन, जानें अन्य का हाल Image Source : INDIA TV

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जायेगी। आज रात 9 बजकर 5 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इन्द्र योग के दौरान सरकारी कार्यों में सफलता जरूर मिलती है। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम के लिए आज आपको यात्रा करना पड़ेगा। ये यात्रा जिस कार्य के लिये करेंगे उसमे सफलता प्राप्त होगी। आज आप पूरे दिन खुशमिजाज रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आप आप किसी ट्रेडिशनल वास्तु की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग लेंगे, जिसमे उनको पुरस्कृत किया जायेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी।

वृष राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बिताने से आपको काफी ख़ुशी महसूस होगी। बच्चों को आज सरप्राइज मिलेगा। कुछ लोग आज आपके किसी काम में मदद के लिये आपका सहयोग करेंगे। आज पैसों को लेकर आपकी समस्याएं समाप्त होंगी। आज आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने का विचार बनायेंगे। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

मिथुन राशि

मिथुन
Image Source : INDIA TVमिथुन

आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च होगे। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी कविता की आज प्रशंसा होगी। साथ ही उन्हें किसी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आज आपको अपने कार्यों में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। वकालत कर रहे विद्यार्थियों को आज किसी अनुभवी वकील का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में आज आप सफल होंगे। कोई करीबी आपको अच्छी खुशखबरी देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि

सिंह
Image Source : INDIA TVसिंह

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित रहने वाला है। आज पहले किये गए निवेश का लाभ मिलेगा। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। समाज में आपका मान सम्मान बना रहेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। छात्र करियर से सम्बंधित अपने सीनियर्स से सलाह लेंगे। आज घर में नन्हें मेहमान के आने के योग बन रहे है। लवमेट्स एक दूसरे से मन की बात शेयर करेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसमें आपको भी दिलचस्पी है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन पदोन्नति देने वाला साबित होगा।

तुला राशि

तुला
Image Source : INDIA TVतुला

आज का दिन जीवन में नयी-नयी खुशियां लायेगा। आज आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देंगे, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपको रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना कर चलने की जरुरत है। आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत होंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आज आपका सकारात्मक विचार आपकी उलझनों को दूर करेगा। विद्यार्थी आज अपने पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करेंगे। ड्राई फ्रूट्स का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलाने से आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि
आज का दिन जीवन में नया आयाम स्थापित करेगा। व्यापार में किसी बड़ी कम्पनी से डील फाइनल होगी। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस के काम से अचानक दूसरे शहर जाना पड़ेगा। पहले से चली आ रही किसी लोन की ई.एम.आई आज समाप्त हो जायेगी। आज आप अपने घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो समय से पूरा कर लेंगे। आज आपको पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आयेगा। आज काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह लेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ
Image Source : INDIA TVकुंभ

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनेंगे। पैसों से जुडी समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी। आज किस्मत का सहयोग मिलाने से आपके काम समय से पूरे होते जायेंगे। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आज आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट्स के बीच कई दिनों से चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी।

मीन राशि
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आयेगा। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर करेंगे। आज आपको परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी खास रिश्तेदार की मदद मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं आज दूर हो जायेंगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से किये गये कार्यों से लाभ मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल