1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: महीने का पहला सप्ताह किन राशियों के लिए रहने वाला है खास

साप्ताहिक राशिफल: महीने का पहला सप्ताह किन राशियों के लिए रहने वाला है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 03:16 pm IST

2 जुलाई से 8 जुलाई: जुलाई महीने का यह पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता। जून महीने का यह आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं।

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि- इस सप्ताह आप मनचाहे निर्णय लेंगे और उनका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। आपको बस इतना ध्यान रखना होगा कि कार्य क्षेत्र में अपना पूरा ध्यान कार्य पर लगाएँ न कि अन्य वस्तुओं पर। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी आपके लिए चिंता का सबब बन सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को प्राप्त करने का लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस समय आपको उसमें सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आने वाले समय में आप को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत से उन्हें समुचित परिणाम प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि- यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ शुभ समाचार लेकर आने वाला है। आपको संचार या सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। सुदूर यात्रा के योग बनेंगे और यह यात्रा मनोरंजक स्थलों या फिर धार्मिक तीर्थाटन के रूप में हो सकती है। पारिवारिक जीवन आपको प्रसन्नता देगा और आप अपने परिवार को भी समय देंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें। यदि कोई गलत कार्य करेंगे तो वह तुरंत पकड़ा जाएगा। अतः मन लगाकर मेहनत करें। संतान के लिए समय अच्छा है। वहीं विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन को गति देंगे। आप इस सप्ताह धार्मिक कार्यों पर खर्चा कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल