1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: महीने का पहला सप्ताह किन राशियों के लिए रहने वाला है खास

साप्ताहिक राशिफल: महीने का पहला सप्ताह किन राशियों के लिए रहने वाला है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 03:16 pm IST

2 जुलाई से 8 जुलाई: जुलाई महीने का यह पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता। जून महीने का यह आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं।

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि- इस सप्ताह आप को कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। विशेष रूप से वाहन चलाते समय पूर्ण रुप से सावधानी बरतें क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी और आप धार्मिक आचरण करेंगे। धन प्राप्ति में कुछ विलंब अवश्य हो सकता है लेकिन धैर्य रखें आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर माताजी से बहस हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय मिला जुला है। उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी संतान को कोई परेशानी हो सकती है जिस कारण आपका मन खिन्न हो जाए। कार्यक्षेत्र के लिए समय अच्छा है। आपका ट्रांसफर होने की संभावना भी बन रही है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

मीन राशि- इस सप्ताह आपका मन धार्मिक गतिविधियों में अधिक लगेगा और आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर आपको धन लाभ होने का प्रबल योग बन रहा है। संतान को कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है। अपने परिवार में किसी से बिना वजह न उलझे और स्वयं को सबसे ऊपर रखने का प्रयास भी न करें, विशेषकर माता-पिता से उत्तम व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी वरिष्ठ अधिकारियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा परंतु उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि अब शिक्षा पर ध्यान देने का समय आ चुका है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल