1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 4 जून से 10 जून: इन 7 राशियों के लिए ये सप्ताह ला सकता है बड़ा संकट, आर्थिक स्थिति हो सकती है कमजोर

साप्ताहिक राशिफल 4 जून से 10 जून: इन 7 राशियों के लिए ये सप्ताह ला सकता है बड़ा संकट, आर्थिक स्थिति हो सकती है कमजोर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Jun 03, 2018 05:40 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही पूर्वाध में चंद्रमा होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिती खराब हो सकती है। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु: कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति का सहारा आपको मिलेगा, जिन्होंने मेहनत कर एक मुकाम हासिल किया हो। आर्थिक उन्नति में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन अंत में फायदा होगा। कुछ तकलीफों के बाद सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको सबकुछ बेहतर महसूस होने लगेगा। अपनी मेहनत में कमी न करें और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक रुख के साथ आगे बढ़ते रहें।

मकर: आर्थिक उन्नति अच्छी होगी। आप अपने निवेशों का जितने धैर्य के साथ हल निकालेंगे, उतना ही फायदा भी उनके द्वारा आपको मिलता जाएगा। यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम अवश्य मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए कष्टदायक हो सकता है। सेहत की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल