1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शनिदेव ने किया मकर राशि में प्रवेश, तुला, धनु सहित ये राशियां रहें एकदम सचेत

शनिदेव ने किया मकर राशि में प्रवेश, तुला, धनु सहित ये राशियां रहें एकदम सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2020 12:02 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 10:04 am IST

शनि के मकर राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शनि उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Saturn transit Capricorn on 24 January
Saturn transit Capricorn on 24 January 

मिथुन राशि 
शनि आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। शनि के इस गोचर से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है । खाने पीने का विषेश ध्यान रखें। हो सकें तो सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करें या सैर पर जायें।इसके अलावा आपको पिछली किसी बात का डर परेशान कर सकता है। डर से मुक्ति पाना जरूरी है। जिससे समस्यायें कम हो जायें। 
अशुभ स्थिति से बचने और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये

  • चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें या धारण करें।
  • काली उड़द की दाल का दान करें।

कर्क राशि 
शनि आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। शनि के इस गोचर से आपके दाम्पत्य संबंध में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। शांत रहकर ठंडे दिमाग से काम लें वरना बात का बतंगड़ बन सकता है। आपके पार्टनर को बिजनेस में किसी कारण उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। बेहतर होगा कि बिजनेस के कारोबार में सोच-समझकर फैसला लें वरना आर्थिक पक्ष में गिरावट आ सकती है।
अशुभ स्थिति से बचने और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये

  • काली गाय को रोटी खिलायें।
  • भवन की दहलीज़ साफ रखें और उसकी पूजा करें।

ज्योतिष शास्त्र: कभी भी न करें इन 5 चीजों का दान, हो सकता है भारी नुकसान

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल