1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शनिदेव ने किया मकर राशि में प्रवेश, तुला, धनु सहित ये राशियां रहें एकदम सचेत

शनिदेव ने किया मकर राशि में प्रवेश, तुला, धनु सहित ये राशियां रहें एकदम सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2020 12:02 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 10:04 am IST

शनि के मकर राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शनि उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Saturn transit Capricorn on 24 January
Saturn transit Capricorn on 24 January 

सिंह राशि 
शनि आपके छठवें स्थान पर गोचर करेगा। शनि के इस गोचर से आपके मित्र से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। शत्रुपक्ष आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। पेट या श्वास की तकलीफ को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं । पार्ट्नरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो आपको उसमें मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों का पढ़ाई में कम मन लगेगा। 
अशुभ स्थिति से बचने और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये

  • नारियल या बादाम बहते पानी में प्रवाहित करें।
  • काले कुत्ते को रोटी खिलायें।

आज मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, स्नान का समय और पूजा विधि

कन्या राशि 
शनि आपके पांचवें स्थान पर गोचर करने वाला है। शनि के इस गोचर से जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंध में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। शहर या देश से बाहर किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। संतानपक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। 
शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये

  • पैतृक घर की कोठरी में तांबे का घोड़ा या बंदर स्थापित करें।
  • किसी खुशी के मौके पर मीठा बांटते समय उसमें थोड़ा नमक लगायें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल