1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अप्रैल को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव वहीं 15 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे मंगलकार्य

14 अप्रैल को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव वहीं 15 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे मंगलकार्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 01:54 pm IST

आज के दिन सूर्य की मेष संक्रांति है। आज के दिन दोपहर 02 बजकर 09 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानकारी के लिये ये भी बता दूं कि मेष राशि में सूर्यदेव 15 मई को सुबह 11 बजकर 01 मिनट तक रहेंगे और अश्विनी नक्षत्र में 28 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक रहेंगे।

Sun transit on sun 14 april
Sun transit on sun 14 april

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में आपका इन्क्रिमेंट हो सकता है, यानी आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आज से 15 मई के बीच आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अतः 15 मई तक हर तरह से स्थिति को अपने पक्ष में रखने के लिये रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन बादाम को मन्दिर में दान कर दें। इससे आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

 कर्क राशि
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको नौकरी में कुछ परेशानी फेस करनी पड़ सकती है। आपके करियर में कोई तीसरा व्यक्ति बाधा बन सकता है। साथ ही आपके पिता को भी अपने काम में 15 मई तक कुछ परेशानी हो सकती है। आपको अपने पिता के साथ संबंधों को अच्छा बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही 15 मई तक सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर की टोपी, पगड़ी या दुपट्टा पहनकर रखना चाहिए। साथ ही ऊँ घृणिः सूर्याय नमः इस मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपको करियर में बहुत हद तक लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल