1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अप्रैल को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव वहीं 15 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे मंगलकार्य

14 अप्रैल को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव वहीं 15 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे मंगलकार्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 01:54 pm IST

आज के दिन सूर्य की मेष संक्रांति है। आज के दिन दोपहर 02 बजकर 09 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानकारी के लिये ये भी बता दूं कि मेष राशि में सूर्यदेव 15 मई को सुबह 11 बजकर 01 मिनट तक रहेंगे और अश्विनी नक्षत्र में 28 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक रहेंगे।

Sun transit on sun 14 april
Sun transit on sun 14 april

धनु राशि
सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से 15 मई तक आपको बहुत-से क्षेत्रों में लाभ मिलेंगे। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। आपके विवेक में बढ़ोतरी होगी। गुरु का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आपको संतान का सुख मिलेगा। लवमेट के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अतः 15 मई तक सूर्यदेव की कृपा से इन शुभ फलों को पाने के लिये रोटी का चूरमा बनाकर चि़ड़ियों को खिलाएं। इससे आपको जीवन में लाभ ही लाभ मिलेंगे।

मकर राशि
सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से भूमि-भवन के मामले में आपको मनचाहा लाभ नहीं मिल पायेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको अभी कुछ समय और लग सकता है। साथ ही माता से सहयोग पाने में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। अतः 15 मई तक सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और भूमि-भवन और वाहन का लाभ पाने के लिये किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं। साथ ही आज संक्रांति के दिन पानी से भरा बर्तन दान करें। इससे आपको भूमि-भवन, वाहन का लाभ पाने में आसानी होगी और माता से भी आपको उचित सहयोग मिलेगा।
 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल