1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अप्रैल को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव वहीं 15 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे मंगलकार्य

14 अप्रैल को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव वहीं 15 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे मंगलकार्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 01:54 pm IST

आज के दिन सूर्य की मेष संक्रांति है। आज के दिन दोपहर 02 बजकर 09 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानकारी के लिये ये भी बता दूं कि मेष राशि में सूर्यदेव 15 मई को सुबह 11 बजकर 01 मिनट तक रहेंगे और अश्विनी नक्षत्र में 28 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक रहेंगे।

Sun transit on sun 14 april
Sun transit on sun 14 april

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको अपने कामों में भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। साथ ही दूसरों के सामने आप अपनी बात पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रख पायेंगे, जिससे लोग आपसे बहुत प्रभावित होंगे। अतः 15 मई तक इस शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिये  सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इससे आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे।

मीन राशि
सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको पैसे कमाने के नये मौके मिलेंगे। आप अपनी मेहनत से उन मौकों का फायदा उठाने में कामयाब होंगे, जिससे आपको धन लाभ होगा। अतः 15 मई तक सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको मन्दिर में नारियल या नारियल का तेल दान करना चाहिए। इससे आपको धन लाभ के नये मौके मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल