1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मीन संक्रांति: 15 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

मीन संक्रांति: 15 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 04:51 pm IST

15 मार्च को सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर सूर्यदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 14 अप्रैल की दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। अतः सूर्यदेव के इस गोचर से 14 अप्रैल तक विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या असर होगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

sun transit in pisces
sun transit in pisces

कुंभ राशि
सूर्यदेव ने आपके दूसरे स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध सीधे-सीधे आपकी आर्थिक स्थिति और धन से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका काम अच्छा चलेगा। अतः 14 अप्रैल तक सूर्यदेव की कृपा से शुभ फल पाने के लिये मन्दिर में नारियल तेल की शीशी दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मीन राशि
सूर्यदेव ने आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके शरीर, प्रेम-संबंध, यश-सम्मान और योग्यता से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी योग्यता से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपकी संतान के कोर्ट- कचहरी संबंधी सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। अतः 14 अप्रैल तक सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इससे आपके साथ सब कुछ अच्छा ही अच्छा होगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल