1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मीन संक्रांति: 15 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

मीन संक्रांति: 15 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 04:51 pm IST

15 मार्च को सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर सूर्यदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 14 अप्रैल की दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। अतः सूर्यदेव के इस गोचर से 14 अप्रैल तक विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या असर होगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

sun transit in pisces
sun transit in pisces

तुला राशि
सूर्यदेव ने आपके छठे स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध मित्रों और शत्रुओं से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपका कोई दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। बेहतर होगा 14 अप्रैल तक अपने दोस्तों के साथ संभलकर बात करें। साथ ही अपने विरोधियों के प्रति भी सावधान रहें। वो आपकी दोस्ती में परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। अतः 14 अप्रैल तक दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाये रखने के लिये और शत्रुओं से बचाव के लिये  मन्दिर में गुड़ का दान करें। इससे मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और शत्रु पक्ष आपसे दूर रहेगा।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव ने आपके पांचवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध विद्या, गुरु, विवेक, रोमांस और संतान से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से विद्या के क्षेत्र में आपकी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने टीचर्स से और गुरु से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका विवेक बना रहेगा। रोमांस के क्षेत्र में भी आप आगे रहेंगे। आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा। साथ ही आपको संतान सुख मिलेगा। वो आपकी हर संभव कार्य में मदद करेंगे। अतः 14 अप्रैल तक सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये - चिड़ियों को दाना खिलाएं। इससे हर तरह से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल