1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 नवंबर को सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

16 नवंबर को सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2019 07:35 am IST,  Updated : Nov 15, 2019 07:36 am IST

सूर्य की वृश्चिक संक्रांति एवं स्थिर योग और आर्द्रा नक्षत्र कि अब बात करते है इस दिन विभिन्न राशि वाले लोगों को कौन सा उपाय करने से क्या फल प्राप्त होंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

sun transit Scorpio in 16 november
sun transit Scorpio in 16 november

तुला राशि 

अगर आप चाहते हैं कि आपके परिवार की तरक्की को कभी किसी की नजर ना लगे, तो इसके लिये आपको परिवार के साथ मिलकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में बैठकर अग्नि में तिल की 108 आहुतियां देनी चाहिए । साथ ही चौदह सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान करना चाहिए । ऐसा करने से आपके परिवार की तरक्की को कभी किसी की नजर नहीं लगेगी ।  वैसे तो मौजूदा ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
 
वृश्चिक राशि 
अगर आप अपने तेज से, अपने कॉन्फिडेंस से सबको प्रभावित करना चाहते हैं, तो आपको सूर्यदेव को जल चढ़ाते हुए उनके इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है - ‘ऊँ घृणि सूर्याय नमः।’इसके साथ ही आपको अपने घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करनी चाहिए और चौदह मौसमी फलों का दान करना चाहिए । ऐसा करने से आप अपने तेज और कॉन्फिडेंस से सबको प्रभावित करने में सफल होंगे। वैसे तो मौजूदा ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
 
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल