1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 नवंबर को सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

16 नवंबर को सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2019 07:35 am IST,  Updated : Nov 15, 2019 07:36 am IST

सूर्य की वृश्चिक संक्रांति एवं स्थिर योग और आर्द्रा नक्षत्र कि अब बात करते है इस दिन विभिन्न राशि वाले लोगों को कौन सा उपाय करने से क्या फल प्राप्त होंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

sun transit Scorpio in 16 november
sun transit Scorpio in 16 november

धनु राशि 

अगर आप चाहते हैं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, तो आपको गंगा नदी के जल से स्नान करना चाहिए । लेकिन अगर आपके लिये वहां जाना संभव नहीं है, तो आपको घर पर ही पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए । साथ ही 14 पानी की बोतलें या 14 गिलास का दान करना चाहिए । ऐसा करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे । वैसे तो मौजूदा ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
 
मकर राशि 
अगर आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको दाल-चावल की खिचड़ी बनाकर, उसमें थोड़ा-सा घी मिलाकर, पांच अलग-अलग मन्दिरों में दान करना चाहिए । ऐसा करने से आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जायेंगे । वैसे तो मौजूदा ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं । 
 
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल