1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 नवंबर को सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

16 नवंबर को सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2019 07:35 am IST,  Updated : Nov 15, 2019 07:36 am IST

सूर्य की वृश्चिक संक्रांति एवं स्थिर योग और आर्द्रा नक्षत्र कि अब बात करते है इस दिन विभिन्न राशि वाले लोगों को कौन सा उपाय करने से क्या फल प्राप्त होंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

sun transit Scorpio in 16 november
sun transit Scorpio in 16 november

मिथुन राशि 

अगर आप चाहते हैं कि एग्जाम में आपको कम मेहनत में अधिक लाभ मिल जाये, तो आपको मिट्टी के तीन पात्र लेकर, एक में तिल, दूसरे में गुड़ और तीसरे में फल रखकर किसी ब्राह्मण को दान करने चाहिए । साथ ही एक विद्या यंत्र लेकर अपने गले में धारण करना चाहिए । ऐसा करने से आपको कम मेहनत में भी अधिक लाभ मिलेगा । वैसे तो मौजूदा ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
 
कर्क राशि 
अगर आप हर तरह की सुख-सुविधा पाना चाहते हैं, अपना कल्याण करना चाहते हैं, तो आपको मत्स्य पुराण में दिये गये इस श्लोक का 11 बार पाठ करना चाहिए। श्लोक इस प्रकार है - 
‘यथा भेदं न पश्यामि शिव विष्णवर्क पद्मजान्। 
तथा ममास्तु विश्वात्मा शंकरः शंकरः सदा।।‘
साथ ही आपको चौदह अलग-अलग पोटलियों में मूंग की दाल और चावल बांधकर दान करना चाहिए । ऐसा करने से आपको हर तरह की सुख-सुविधा मिलेगी। वैसे तो मौजूदा ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। 
 
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल