1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 अक्टूबर को सूर्य कर चुका है तुला राशि में प्रवेश, 16 नवंबर तक ये 5 राशियां रहे सतर्क

18 अक्टूबर को सूर्य कर चुका है तुला राशि में प्रवेश, 16 नवंबर तक ये 5 राशियां रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 09:15 am IST

आज सूर्यदेव देर रात 01 बजकर 03 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Sun Transit libra
Sun Transit libra

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको अपने कार्यों में संतान से सहयोग मिल सकता है। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में आप सामान्य रूप से आगे बढ़ते जायेंगे। रोमांस के मामले में भी स्थिति सामान्य रहेगी। आपका विवेक मजबूत बना रहेगा और जीवन में गुरु का साथ मिलता रहेगा। तो 16 नवम्बर तक इन सब चीज़ों का साथ अपने जीवन में बनाये रखने के लिये चिड़ियों को बाजरा डालें।

कर्क राशि
सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको अपनी माता से सहयोग पाने में मुश्किलें आयेंगी। माता से अच्छे संबंध बनाये रखने के लिये आपको खुद से कोशिशें करनी चाहिए। साथ ही अगले 30 दिनों के दौरान जीवन में भूमि-भवन और वाहन का सुख बनाये रखने के लिये भी आपको मेहनत करनी होगी। तो 16 नवम्बर तक ऐसी सिचुएशन से बचने के लिये और शुभ फलों की प्राप्ति के लिये  किसी मजदूर को भोजन कराएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल