1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 अक्टूबर को सूर्य कर चुका है तुला राशि में प्रवेश, 16 नवंबर तक ये 5 राशियां रहे सतर्क

18 अक्टूबर को सूर्य कर चुका है तुला राशि में प्रवेश, 16 नवंबर तक ये 5 राशियां रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 09:15 am IST

आज सूर्यदेव देर रात 01 बजकर 03 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Sun Transit libra
Sun Transit libra

तुला राशि
सूर्यदेव आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से अगले 30 दिनों के दौरान आपके प्रेम-संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको पैसों की आवाजाही बढ़ाने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में उचित मान-सम्मान बनाये रखने में परेशानी आ सकती है। अतः 16 नवम्बर तक इन परेशानियों से बचने के लिये और सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये  रोज सुबह उठकर सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको शैय्या सुख की प्राप्ति होगी, लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी कुछ वृद्धि हो सकती है। आप अपने घर- परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। अतः 16 नवम्बर तक जीवन में शैय्या सुख का लाभ बनाये रखने के लिये और पैसों की स्थिति पर कंट्रोल रखने के लिये धर्म-कर्म के कामों में अपना हाथ बटायें और सुबह के समय अपने घर के खिड़की-दरवाजे खुले रखें, जिससे सूर्य की रोशनी घर में बनी रहे। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल