1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 अक्टूबर को सूर्य कर चुका है तुला राशि में प्रवेश, 16 नवंबर तक ये 5 राशियां रहे सतर्क

18 अक्टूबर को सूर्य कर चुका है तुला राशि में प्रवेश, 16 नवंबर तक ये 5 राशियां रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 09:15 am IST

आज सूर्यदेव देर रात 01 बजकर 03 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Sun Transit libra
Sun Transit libra

धनु राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन रहे हैं। आपको अपनी बढ़ी हुई आमदनी से अच्छा फायदा हो सकता है। साथ ही आपकी कोई पुरानी ख्वाइश भी आज से 16 नवम्बर के बीच पूरी हो सकती हैं। अतः सूर्यदेव की शुभ स्थिति के शुभ फल बनाये रखने के लिये मन्दिर में ऐसी कोई चीज़ दान करें, जिसमें बादाम का इस्तेमाल हुआ हो। अगर ऐसा संभव न हो तो मन्दिर में भिगे हुए बादाम दान करें इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

मकर राशि
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको करियर में सफलता पाने के लिये जी तोड़ मेहनत करनी होगी। उचित मेहनत से ही आपको सफलता हासिल हो सकती है। 16 नवम्बर तक आपके पिता की स्थिति भी कुछ खास ठीक नहीं रहेगी। अतः 16 नवम्बर तक अपनी और अपने पिता की स्थिति को बेहतर करने के लिये काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें और अपने सिर को सफेद रंग की टॉपी, पगड़ी या दुपट्टे से ढक्कर रखें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल