1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा सकंट, ऐसे करें बचाव

16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा सकंट, ऐसे करें बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2018 07:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 08:21 pm IST

16 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन सुबह 09 बजकर 10 मिनट पर सूर्यदेव मूल नक्षत्र में और धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कैसा रहेगा आपकी राशि पर असर।

Horoscope
Horoscope

सिंह राशि
सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान विद्या, गुरु, विवेक, संतान और जीवन में रोमांस से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको अगले 30 दिनों के दौरान अपने गुरु से बनाकर रखनी चाहिए। आपकी कही कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है, इसलिए कोई भी बात संभलकर करें और अपना विवेक बनाये रखें। पढ़ाई-लिखाई में उचित फल पाने के लिये आपको किसी की हेल्प लेनी पड़ सकती है। साथ ही इस दौरान आप रोमांस के मामले में कुछ पिछड़ सकते हैं।

आपको संतान सुख पाने के लिये कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के अशुभ फलों से छुटकारा पाने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए चिड़ियों को दाना डालें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि
सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से अगले 30 दिनों के दौरान आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपके हर कदम में आपका साथ देंगी। साथ ही इस दौरान आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलने की भी पूरी उम्मीद है। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये  किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। साथ ही मौका मिलने पर किसी दिव्यांग की मदद जरूर करें। इससे आपको हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल