1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा सकंट, ऐसे करें बचाव

16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा सकंट, ऐसे करें बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2018 07:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 08:21 pm IST

16 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन सुबह 09 बजकर 10 मिनट पर सूर्यदेव मूल नक्षत्र में और धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कैसा रहेगा आपकी राशि पर असर।

Horoscope
Horoscope

तुला राशि
सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान भाई- बहन और आपकी अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाई-बहनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पायेगा। जीवन में उनका साथ बनाये रखने के लिये आपको कोशिश करनी होगी। साथ ही आप अपनी बात को दूसरे के सामने अच्छे से एक्सप्रेस नहीं कर पायेंगे। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये प्रतिदिन सूर्यदेव के इस मंत्र का 11 बार जप करें।
मंत्र है - ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। इससे आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे और आपको भाई-बहनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी, 2019 तक आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अतः 14 जनवरी, 2019 तक सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मन्दिर में नारियल का तेल या कच्चे नारियल का दान करें। इससे आपको धन का लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल