1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशि के जातकों को होगा बिजनेस पर भारी नुकसान

आज सूर्य कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशि के जातकों को होगा बिजनेस पर भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 11:11 pm IST

17 अक्टूबर को सूर्यदेव के तुला राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर सूर्यदेव के अलग-अलग प्रभाव होंगे। तो किस राशि वालों पर सूर्यदेव के क्या प्रभाव होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Surya transit libra on 17 october
Surya transit libra on 17 october

तुला राशि
सूर्यदेव आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से अगले 30 दिनों के दौरान आपके प्रेम-संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको पैसों की आवाजाही बढ़ाने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में उचित मान-सम्मान बनाये रखने में परेशानी आ सकती है। अतः 16 नवम्बर तक इन परेशानियों से बचने के लिये और सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये रोज सुबह उठकर सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको शैय्या सुख की प्राप्ति होगी, लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी कुछ वृद्धि हो सकती है। आप अपने घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। अतः 16 नवम्बर तक जीवन में शैय्या सुख का लाभ बनाये रखने के लिये और पैसों की स्थिति पर कंट्रोल रखने के लिये -धर्म-कर्म के कामों में अपना हाथ बटायें और सुबह के समय अपने घर के खिड़की-दरवाजे खुले रखें, जिससे सूर्य की रोशनी घर में बनी रहे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल