1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशि के जातकों को होगा बिजनेस पर भारी नुकसान

आज सूर्य कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशि के जातकों को होगा बिजनेस पर भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 11:11 pm IST

17 अक्टूबर को सूर्यदेव के तुला राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर सूर्यदेव के अलग-अलग प्रभाव होंगे। तो किस राशि वालों पर सूर्यदेव के क्या प्रभाव होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Surya transit libra on 17 october
Surya transit libra on 17 october

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपकी किस्मत का सितारा 16 नवम्बर तक बुलंद रहेगा। आपको इस दौरान कई तरह के लाभ मिलेंगे। आप जो भी चाहेंगे, वो आसानी से पा लेंगे और जीवन में लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। अतः 16 नवम्बर तक इस बेहतरीन स्थिति का लाभ जीवन में बनाये रखने के लिये - संभव हो तो इस दौरान पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। साथ ही मन्दिर आदि में भगवान के दर्शन के लिये जाते रहें।

मीन राशि
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपकी हेल्थ सामान्य रूप से अच्छी बनी रहेगी। आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, जिससे आपके काम भी सामान्य रूप से आगे बढ़ते जायेंगे। अतः 16 नवम्बर तक अपनी हेल्थ को अच्छा बनाये रखने के लिये - कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पानी जरूर पीएं। साथ ही संभव हो तो कुछ मीठा भी खाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल