1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशि के जातकों को होगा बिजनेस पर भारी नुकसान

आज सूर्य कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशि के जातकों को होगा बिजनेस पर भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 11:11 pm IST

17 अक्टूबर को सूर्यदेव के तुला राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर सूर्यदेव के अलग-अलग प्रभाव होंगे। तो किस राशि वालों पर सूर्यदेव के क्या प्रभाव होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Surya transit libra on 17 october
Surya transit libra on 17 october

धनु राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन रहे हैं। आपको अपनी बढ़ी हुई आमदनी से अच्छा फायदा हो सकता है। साथ ही आपकी कोई पुरानी ख्वाइश भी आज से 16 नवम्बर के बीच पूरी हो सकती हैं। अतः सूर्यदेव की शुभ स्थिति के शुभ फल बनाये रखने के लिये - मन्दिर में ऐसी कोई चीज़ दान करें, जिसमें बादाम का इस्तेमाल हुआ हो। अगर ऐसा संभव न हो तो मन्दिर में भिगे हुए बादाम दान करें।

मकर राशि
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको करियर में सफलता पाने के लिये जी तोड़ मेहनत करनी होगी। उचित मेहनत से ही आपको सफलता हासिल हो सकती है। 16 नवम्बर तक आपके पिता की स्थिति भी कुछ खास ठीक नहीं रहेगी। अतः 16 नवम्बर तक अपनी और अपने पिता की स्थिति को बेहतर करने के लिये  काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें और अपने सिर को सफेद रंग की टोपी, पगड़ी या दुपट्टे से ढक्कर रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल