1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 जनवरी 2019 राशिफल: सूर्य ग्रहण के साथ हो रही है दिन की शुरुआत, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

6 जनवरी 2019 राशिफल: सूर्य ग्रहण के साथ हो रही है दिन की शुरुआत, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2019 09:00 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 09:00 pm IST

धर्म डेस्क: आज दिन की शुरुआत में ही सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो कि साल का पहला सूर्य ग्रहण है। जिसका असर हर राशि के जातको पर पड़ेगा।

Horoscope 6 january 2019
Horoscope 6 january 2019

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करें| कुछ मामलें उलझ भी सकते हैं। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, सभी काम सफलता पूर्वक होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम की शुरूआत कर सकते हैं , जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल