1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 जून 2018: मास शिवरात्रि के साथ-साथ सिद्ध योग, मंगलवार को इन राशियों के चमकेगें भाग्य

राशिफल 12 जून 2018: मास शिवरात्रि के साथ-साथ सिद्ध योग, मंगलवार को इन राशियों के चमकेगें भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 01:43 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो कि सुबह 05:11 से शाम 07:07 तक रहेगा। इस खास योग में आप हर शुभ काम कर सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 12 june 2018 tuesday
 Horoscope 12 june 2018 tuesday

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को नौकरी का योग बन रहा है। जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, मनचाही सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन छात्रों के लिए शानदार है। आज मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। बिजनेसमैन को आज के दिन खुद में बदलाव लाने होंगे। मार्केट के डिमांड को देखते हुए सप्लाई में बढ़ोतरी करनी होगी । सेहत में पहले से सुधार होगा। खट्टे फलों को खाने से बचें। महिलाओं को लघु उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे । सूर्य देवता की पूजा करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल