1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 मई 2018: सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ शुरु हो रहा है अधिक मास, इन राशियों पर भारी पड़ेगा बुधवार

राशिफल 16 मई 2018: सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ शुरु हो रहा है अधिक मास, इन राशियों पर भारी पड़ेगा बुधवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 04:47 pm IST,  Updated : May 16, 2018 06:30 am IST

राशिफल 16 मई 2018: यह सिद्ध योग बुधवार सुबह 05:17 पर शुरू हुआ था और कल के दिन सुबह 05:16 तक रहेगा। इस शुभ योग में कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 may 2018 wednesday
Horoscope 16 may 2018 wednesday

सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। किसी करीबी के आने से घर में खुशियों का आगमन होगा। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकालकर परिवार के साथ समय बितायें। कारोबार में किसी काम को करने में थोड़ी परेशानी आ रही हो तो उसे कल के लिये छोड़ दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, नियमित योग करते रहें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पीपल के पेड़ में जल चढ़ायें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि
आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी सभी चीजो से दूर रहें, जो आपकी तरक्की में रूकावट बन रही हो। घरवालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव देगा। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। आज अपनी निजी बातें किसी से शेयर ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। चींटी को आटा खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल