1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 मई 2018: सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ शुरु हो रहा है अधिक मास, इन राशियों पर भारी पड़ेगा बुधवार

राशिफल 16 मई 2018: सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ शुरु हो रहा है अधिक मास, इन राशियों पर भारी पड़ेगा बुधवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 04:47 pm IST,  Updated : May 16, 2018 06:30 am IST

राशिफल 16 मई 2018: यह सिद्ध योग बुधवार सुबह 05:17 पर शुरू हुआ था और कल के दिन सुबह 05:16 तक रहेगा। इस शुभ योग में कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 may 2018 wednesday
Horoscope 16 may 2018 wednesday

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज खुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक्त अपने शौक के लिए भी जरूर निकालें । आज जल्दबाजी में फैसले ना करें, बेहतर सलाह के लिए अपने पिता से विचार-विमर्श कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दुर्गा मंदिर जाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि
आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें।  पिता के साथ तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। हालात ठीक करने की
ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें, सफल रहेंगे। आज आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी, आध्यात्म से जुड़ी किताबें भी पढ़ सकते हैं । गाय को रोटी खिलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल