1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 अप्रैल 2018: आज से मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करेगी प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

राशिफल 25 अप्रैल 2018: आज से मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करेगी प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2018 02:25 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 02:25 pm IST

 25 अप्रैल, बुधवार से मंगल के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आने से रुई में विशेष तेजी रहेगी एवं धान्य, घी, तेल, सरसों व उड़द में भी हल्की तेजी रहेगी। 

कर्क
कर्क

कर्क राशि
आज आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी । आज आप जो भी कार्य कर रहे है उसे पॉजिटिवीटि के साथ करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहते है। आज खरीद सकते है डिस्काउंट मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी रखें नहीं तो रिश्तें में खट्टास आ सकती है| बेहतर होगा की आप जीवनसाथी की बातों को मानें, अहम कामों में फायदा होगा। स्टूडेंट्स का मन आज पढ़ाई में लगेगा। ग्रुप स्टडी फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने व्यवहार में आपको थोड़ा-सा परिवर्तन करने कि जरूरत है। स्टील के बिजनेसमैन को जबरदस्त फायदा  होगा ।  आज ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे मन प्रसन्न होगा। लवमेट  के साथ आप बाहर डिनर का प्लान कर सकते है। मां दुर्गा को छ लौंग चढ़ाएं, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। जिस अच्छे मौके का आप कई दिन से इंतजार कर रहे थे आज वो मौका आपको मिलेगा। साथ ही आपको उस कार्य में सफलता भी मिलेगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स नजर आएंगे। लवमेट आज साथ में टाइम स्पेंड करेंगे। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। आज जरूरतमंदो को भोजन कराएं, जीवन में सभी  खुशियां मिलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल