1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 अप्रैल 2018: आज से मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करेगी प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

राशिफल 25 अप्रैल 2018: आज से मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करेगी प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2018 02:25 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 02:25 pm IST

 25 अप्रैल, बुधवार से मंगल के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आने से रुई में विशेष तेजी रहेगी एवं धान्य, घी, तेल, सरसों व उड़द में भी हल्की तेजी रहेगी। 

मकर
मकर

मकर राशि
आज ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। साथ ही नौकरीपेशा वालों आज का दिन बेहतरीन है। ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है । आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को खुश रखने के लिए स्पेशल गिफ्ट देंगे, जिससे दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। घर के बुजुर्ग से आज आपको स्नेह मिलेगा। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपकी योजना सफल होगी।

कुंभ राशि
आज आप जरूरी कामकाज निपटाने के लिए प्लानिंग करेंगे। जिसमें आप सफल भी हो सकते हैं। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तो आज किसी प्रोजेक्ट में आपकी प्रशंसा होगी। आज आप साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहें तो अचानक धन लाभ की उम्मीद है। भाइयों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे होने की उम्मीद हैं। लवमेट के साथ आइसक्रीम खाने बाहर जाएंगे। घी का दीपक जलाने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते है। जहाँ आपके मन को शंति मिलेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस प्रोजेक्ट में निवेश कर सकता है। आज प्रॉपर्टी की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं अवश्य सफलता मिलेगी। लवमेट आज अपने पार्टनर को ड्रेस गिफ्ट करेगा। इससे रिश्ते की दूरियां नजदिकियों में बदल जाएगी। विष्णु भगवान की पूजा करें, आपके बिजनेस को धनलाभ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल