1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 अप्रैल 2018: आज से मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करेगी प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

राशिफल 25 अप्रैल 2018: आज से मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करेगी प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2018 02:25 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 02:25 pm IST

 25 अप्रैल, बुधवार से मंगल के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आने से रुई में विशेष तेजी रहेगी एवं धान्य, घी, तेल, सरसों व उड़द में भी हल्की तेजी रहेगी। 

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: 25 अप्रैल, बुधवार से मंगल के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आने से रुई में विशेष तेजी रहेगी एवं धान्य, घी, तेल, सरसों व उड़द में भी हल्की तेजी रहेगी। 27 अप्रैल, शुक्रवार से सूर्य के भरणी, बुध के रेवती एवं शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में होने से सोना, चांदी, तांबा, मूंगा, पीतल, चादर, गेहूं, जौ, चावल, चना, मोठ, अलसी, रुई, सरसों, गुड़, शकर, घी, लालमिर्च में तेजी एवं दाख, सुपारी, नारियल, ऊन, तिल एवं तेल में मंदी आएगी।

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज के दिन देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस भी माना जाता है। सोमवार होने के साथ-साथ आज 2 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। यायीजयद योग शाम 05:03 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:32 पर शुरू हुआ था और शाम 05:03 तक रहेगा। इस शुभ योग में आप कोई भी काम कर सकते है।

सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के अलावा अचानक धनलाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज किसी कॉलेज से लेक्चरार के लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा । इस राशि के मेडिकल ऑफिसर के प्रमोशन  चांस है। आज आपको किसी ऑफिसियल टूर पर विदेश जाना पड़ सकता है । लवमेट के लिए दिन बढ़िया है । आज शॉपिंग पर जा सकते हैं । जिससे नजदीकियां और बढेंगी ।  शिवलिंग का जलाभिषेक करें, आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करेंगे। जिससे आपको धनलाभ होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े है आज वो किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट्स आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श ले सकते है। करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज दही खाकर निकले, सारे कामों सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
आज आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी साथ ही तरक्की के नये मार्ग खुलेंगे। आज खुद की परेशानी पैरेन्ट्स से शेयर करेंगे तो निश्चित ही आपको उसका हल मिल जायेगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। इस राशि के जमींदार को फायदा होने वाला है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आज विदेश में शिक्षा संबंधी लोन लेना चाहते है तो ले सकते है क्योकि समय अच्छा है। करियर की नई शुरुआत होगी।  भगवान को 5 बादाम का भोग लगाएं, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल