1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 06:46 pm IST

डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकदाशी कहते हैं। मंगलवार होने के साथ-साथ सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope 27 march tuesday 2018
Horoscope 27 march tuesday 2018

मिथुन राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। साथ ही प्रतियोगिता जैसी स्थिति भी आज बन सकती है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बातें पता चल सकती हैं। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी पुरानी कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे आपका मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्चा बढ़ेगा। न चाहते हुए भी किसी को पैसा देना पड़ सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हे धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे है। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। आज जो भी काम आप कई दिनों से टाल रहे थें, आज निपटा लेंगे। कुछ खास लोग मददगार साबित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। जॉब चेंज करने और साथ ही इनकम बढ़ाने के लिये भी विचार कर सकते है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। तुलसी के सामने दीपक जलाने से आपके धन में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल