1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 06:46 pm IST

डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकदाशी कहते हैं। मंगलवार होने के साथ-साथ सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope 27 march tuesday 2018
Horoscope 27 march tuesday 2018

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपकों कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति की झुकाव अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा। अगर आज आप बड़े भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद किसी नये कामों को शुरू करते है तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते है। साथ ही किसी खास काम के लिए सोचने-समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। संभलकर रहें कोई मौका हाथ से निकल ना जाएं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आज आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो तुरन्त भर दें। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको सेहत के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। मंदिर में माथा टेकने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल