1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 06:46 pm IST

डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकदाशी कहते हैं। मंगलवार होने के साथ-साथ सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope 27 march tuesday 2018
Horoscope 27 march tuesday 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते है। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब होगा। जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते है। आज आप घर के बाहर निकलने से पहले हनुमानजी की पूजा करना न भूलें। कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक ज्यादा लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी से बहस न करें। बेहतर होगा पढ़ाई के प्रति अपना रूझान रखे। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। गायत्री मंत्र का जाप करने से पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल