1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

राशिफल 27 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन 7 राशियों के लिए लकी होगा मंगलवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 06:46 pm IST

डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकदाशी कहते हैं। मंगलवार होने के साथ-साथ सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope 27 march tuesday 2018
Horoscope 27 march tuesday 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज बिजनेस के मामलों में कुछ खास बदलाव कर सकते है, लेकिन बदलाव करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। साथ ही छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक के मामलों में आज थोड़ी बहुत नोक-झोक हो सकती है। किसी के साथ अनबन के योग भी है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। साथ ही लंच के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते है। आज अचानक से आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करने से आपके पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आज आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आज आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि के लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। साथ ही आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जा सकते है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। गणेश जी को बूंदी का भोग लगाने से आपकी तरक्की होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल