1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 जून 2018: बन रहा है ब्रह्म योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

राशिफल 28 जून 2018: बन रहा है ब्रह्म योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2018 03:58 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 03:58 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र में ब्रह्म योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 28 june 2018 thursday - India TV Hindi
 horoscope 28 june 2018 thursday

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, जो कि आज सुबह 10:23 तक रहेगी। आज के दिन देव स्नान पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान जगन्नाथ की जलयात्रा निकाली जायेगी। आज के दिन स्नान-दान आदि का बड़ा ही महत्व है। आज दाक्षिणात्यों का वट सावित्री व्रत भी है। गुरुवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र में ब्रह्म योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। जिनसे मिलकर व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा । समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुयें है आज उन्हें काफी फायदा होने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य आज फिट रहने वाला हैं।

वृष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति समर्पण लोग देखा जायेगा, जिसके लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जरुरतमंदों को कपड़े दान करें, सुख-सौभाग्य बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल