1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 मई: आज बन रहे हैं 2 अशुभ योग, 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है सोमवार, इन बातों का रखें ख्याल

राशिफल 28 मई: आज बन रहे हैं 2 अशुभ योग, 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है सोमवार, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2018 02:46 pm IST,  Updated : May 27, 2018 02:51 pm IST

सोमवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। यायीजयद और सर्वार्थसिद्द योग। जहां यायीजयद योग रात 08:36 से कल शाम 05:45 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग की रात 08:36 से अगली सुबह 05:13 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल
पिता आपको जायदाद से बेदखल कर सकते हैं। लेकिन निराश न हों। ध्यान रखें कि संपन्नता दिमाग को जंग लगा देती है और कठिनाई उसे पैना करती है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के जरिए फायदा होगा। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फैसला लेने में आपकी मदद करेगा। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की जरूरत है। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। 

धनु राशिफल
परेशानियों से जूझने के लिए दोस्तों की मदद लें। अतीत को लेकर दुःखी होने या उसे भुलाने की कोशिश करने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि इससे केवल आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में गिरावट आएगी। फौरी तौर पर मजे लेने की अपनी प्रवृत्ति पर काबू रखें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आप अपने चारों तरफ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। 

मकर
कॉफी पीना छोड़ दें, खास तौर पर दिल के मरीज। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ खूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल