1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 जून 2018: बन रहा है एन्द्र योग, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा नौकरी में लाभ

राशिफल 29 जून 2018: बन रहा है एन्द्र योग, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2018 01:40 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 09:49 am IST

शुक्रवार होने के साथ-साथ एन्द्र योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को नौकरी में पदोन्नति, बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 29 june 2018 friday - India TV Hindi
horoscope 29 june 2018 friday

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर बाद 03:21 तक रहेगा। अगर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुक्रवार के दिन पड़ जाये तो बड़ा ही शुभ संयोग होता है, क्योंकि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं और शुक्राचार्य का संबंध शुक्रवार से है।

शुक्रवार होने के साथ-साथ एन्द्र योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को नौकरी में पदोन्नति, बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में आज जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी दिक्कतें आयेंगी लेकिन सहकर्मी के सहयोग से काम पूरा हो जायेगा। अगर आप नयी मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो उसमें कुछ रूकावट आ सकती है। इस राशि के लवमेट शाम तक कहीं घूमने जाएंगे। गाय को बेसन के दो लड्डू खिलायें खुशियों का आगमन होगा।

वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के लोग घरेलू कार्यों में मददगार रहेंगे। आज आप लोगों के साथ कॉन्फिडेंस से पेश आयेंगे, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें... कहीं बाहर जाते समय दवाईयां साथ रखें ।  जरूरतमंद को कपड़े दान करें, रूके हुये काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल