1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 मार्च 2018: 2 अशुभ योग, इन 5 राशियों के लिए संकट लेकर आएगा गुरुवार

राशिफल 29 मार्च 2018: 2 अशुभ योग, इन 5 राशियों के लिए संकट लेकर आएगा गुरुवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2018 06:28 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 06:28 pm IST

धर्म डेस्क: 29 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज अनंग त्रयोदशी है। आज गुरुवार होने के साथ-साथ मुसल और शूल नामक अशुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा जाएगा

horoscope 29 march thursday 2018
horoscope 29 march thursday 2018

कुंभ राशि
आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कला और साहित्य से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के सदस्यों में आपसी अनबन हो सकती है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। आज धैर्य और शांति से काम लें। लवमेट के साथ शाम को मंदिर जाएंगे, मानसिक शांति का अनुभव होगा। मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें, मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मीन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरेलू सामान की खरीददारी के लिए जाएंगे, आप थोड़ी थकान महसूस करेंगे। जीवन में सुख-शांति आएगी। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जीवनसाथी के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। गणेश भगवान को मोदक का भोग लगाने से सारी परेशनियां ठीक हो जाऐगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल