1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 जून 2018: जून माह का आखिरी दिन, 2 शुभ योग पड़ने के कारण इन राशियों के साथ होगा भाग्य

राशिफल 30 जून 2018: जून माह का आखिरी दिन, 2 शुभ योग पड़ने के कारण इन राशियों के साथ होगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 29, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 02:07 pm IST

शनिवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्ध योग। जहां यायीजयद योग दोपहर बाद 03:21 से शाम 06:29 तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:29 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा। इतना शुभ मुहूर्त होने के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 30 june 2018 saturday- India TV Hindi
horoscope 30 june 2018 saturday

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि आज शाम 06:29 तक रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं, जो अपनी ऊर्जा से पूरे ब्रह्मांड को प्रकाशित करते हैं और सबके अन्दर तेज कायम करते हैं।

शनिवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्ध योग। जहां यायीजयद योग दोपहर बाद 03:21 से शाम 06:29 तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:29 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा। इतना शुभ मुहूर्त होने के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी। ऑफिस में आज काम एक के बाद एक पूरे होते जाएंगे। आज सीनियर्स के सपोर्ट से आपको पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। इस राशि के वकीलों के लिए भी आज का दिन बेहतरीन है। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में उनका मन लगेगा। विवाहत किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, काम में सफलता मिलेगी।

वृष राशि
आज खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इसी एनर्जी के प्रयोग से ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आज आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल