धर्म डेस्क: 6 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज श्री रंग पंचमी है। मंगलवार होने के साथ-साथ गजकेसरी और वृद्धि नाम 2 योग लग रहे है। जिसके कारण नौकरी, बिजदनसे में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
Related Stories
मेष, मिथुन, कन्या, तुला और धनु राशि वाले लोगों की धन लाभ। वहीं सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को किस्मत खुलेगी। इसके साथ ही अन्य राशि के जातक थोड़ा संभलकर रहे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। ये सकारात्मकता आपके काम में भी साफ़-साफ दिखाई देगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी, मेहनत करते रहें। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। छोटी कन्याओं को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। बिजनेस को लेकर मन में नई योजनाएं आएंगी। छात्र करियर चुनाव से पहले अच्छे से सोच-विचार लें, अपने किसी सीनियर से सलाह भी ले सकते हैं। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, साथ मिलकर फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। किसी पुरानी प्रॉपर्टी से आपको धन लाभ होगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ायें, मनोकामना पूरी होगी।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में