1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 अप्रैल 2018: रविवार को बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

राशिफल 8 अप्रैल 2018: रविवार को बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 01:52 pm IST

आज रविवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। जो कि शाम 05:37 से अगली सुबह 05:46 तक रहेगा। इस योग में कोई भी शुभ काम करना बहुत ही शुभ होगा। आज का दिन हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। बिजनेस और नौकरी में  लाभ नजर आ रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 8 april 2018 sunday
 Horoscope 8 april 2018 sunday

सिंह राशि
आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते है। अपनी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। हनुमान मंदिर में बूंदी का भोग लगाने से आपके घर की सारी परेशनियों का निवारण होगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, इस राशि के अविवाहितों के लिए आज रिश्ते आ सकते है, आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का मन आज पढ़ाई में लगेगा, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से सारे कामों में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल