1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 अप्रैल 2018: इन राशियों को मिल सकता है अपना प्यार, करें ये काम

राशिफल 9 अप्रैल 2018: इन राशियों को मिल सकता है अपना प्यार, करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2018 05:50 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 05:50 pm IST

जिस प्रकार हर माह की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, उसी प्रकार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी होती है। अतः आज कालाष्टमी है। इस दिन भगवान शिव के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है।

मकर राशि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं।

कुंभ राशि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। आज आप अवशय ही अपनी दृढ़ इच्छा व बुद्धिमत्ता से सभी परेशानियों पर विजय पा लेंगे।

मीन राशि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल