1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 जून 2018: अमावस्या के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

राशिफल 13 जून 2018: अमावस्या के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 03:02 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही धृति योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों की लाइफ में  पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

13 june 2018 wednesday horoscope
13 june 2018 wednesday horoscope

कुंभ राशि
आज का दिन मालामाल कर देने वाला है।  खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल रहेंगे, साथ ही खुद को आर्थिक परेशानी से बचाने की व्यवस्था भी कर के चलेंगे। पैसे कमाने के नए तरीके आपके दिमाग में आते रहेंगे। नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी। आज आपके सामने ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपके दाम्पत्य संबंध को मजबूत करेगा। आज घर पर किसी दूर के रिश्तेदार आने की सम्भावना बन रही है। सुबह तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मार्केट में खरीदारी करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग ठेकेदार हैं उन्हें आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। टूर एंड ट्रेवेल्स से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं। मीठा बोलकर आप किसी से भी काम पूरे करवा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी फायदा दिलाएगी । इस राशि जो लोग आईटी डिपॉर्टमेंट से जुड़े हैं वो आज भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम भी शेयर करें सोल्यूशन जरूर निकलेगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें खुशियों का आगमन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल