1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 जनवरी 2018: सर्वार्थसिद्ध और अमृत सिद्ध योग एक साथ, बिजनेस, नौकरी में बढ़ोत्तरी के साथ मिलेगा धनलाभ

राशिफल 27 जनवरी 2018: सर्वार्थसिद्ध और अमृत सिद्ध योग एक साथ, बिजनेस, नौकरी में बढ़ोत्तरी के साथ मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2018 04:45 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 04:45 pm IST

Aaj Ka Rashifal (27th January 2018): आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। शनिवार होने के साथ-साथ आप 2 बहुत ही विशेष योग लग रहे है। इस दिन हर राशि के लिए अच्छा दिन होगा। जानिए आरका कैसा रहेगा दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। शनिवार होने के साथ-साथ आप 2 बहुत ही विशेष योग लग रहे है। इस दिन हर राशि के लिए अच्छा दिन होगा। नौकरी, बिजनेस के साथ धन लाभ के आसार है।

आज सर्वार्थसिद्ध योग और अमृत योग लग रहा है। जहां सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:47 से अगली सुबह 04:05 तक रहेगा। वहीं अमृत सिद्धि योग सुबह 06:47 पर शुरू हो चुका है और रात 04:05 तक रहेगा। इस दिन हर काम बनेंगे। अगर आपका कोई काम रुका हुआ है या फिर कोई शुभ काम करना चाहते हैं तो आज कर सकते है। उसमें सफलता मिलेगी। जानिए आचार्य़ इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है। ऐसा होने पर आप परेशान हो सकते हैं । घर की किसी उलझन को सुलझाने के लिए जीवनसाथी से मदद लें । सेहत ठीक रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लें। आज आप जो भी कार्य कर रहे है । उसके बारे में पॉज़िटिव नज़रिया रखें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। मां दुर्गा के मंदिर में मत्था टेकें, दुखों से छुटकारा मिलेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कृषि से जुड़े लोगों को आज धनलाभ हो सकता है। फसल की बिक्री से मनचाही रकम मिल सकती है । जो लोग आज से कुछ नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज शुरू किए काम में सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। छात्र आज  कॉलेज में पुराने प्रोजेक्ट को पूरा कर लें। नहीं तो रिज़ल्ट पर इसका खराब असर पड़ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल