1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 मई 2018: मूल नक्षत्र के साथ बन रहा है शिव योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 4 मई 2018: मूल नक्षत्र के साथ बन रहा है शिव योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2018 02:35 pm IST,  Updated : May 03, 2018 02:36 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही मूल नक्षत्र है, जो कि आज रात 10:33 तक रहेगा। मूल नक्षत्र 6 मूल नक्षत्रों में से एक है। शुक्रवार होने के साथ-साथ आज शिव योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आफका दिन।

Horoscope 4 may 2018
Horoscope 4 may 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लॉन बना सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। पीपल के पत्ते पर इच्छा लिखकर किसी जलाशय में डालें । मनचाहे सुखों की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनतकरनी पड़ेगी। प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े लोगों को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है । जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। गरीब को जूता या चप्पल दान करें। सभी दुखों का समाधान निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल