1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर

आज शाम शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2019 09:17 am IST,  Updated : May 10, 2019 06:53 am IST

वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार के दिन यानि 10 मई की शाम 07 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 5 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक यहीं पर रहेंगे| शुक्र के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे |

venus transit aries - India TV Hindi
venus transit aries

धर्म डेस्क: वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार के दिन यानि 10 मई की शाम 07 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 5 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक यहीं पर रहेंगे| शुक्र के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे | अतः 5 जून तक शुक्र के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या प्रभाव होंगे, शुक्र उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही शुक्र की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

शुक्राचार्य आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे | पहला स्थान लग्न का, यानी स्वयं का होता है | शुक्र के इस गोचर से आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपको भरपूर यश-सम्मान मिलेगा, लेकिन धन लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आपको इस दौरान वाहन और संतान सुख की प्राप्ति भी होगी | 5 जून तक आपको किस्मत का साथ मिलता रहेगा | आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | अत: 5 जून तक शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपने नहाने के पानी में एक चम्मच दही डालकर नहाएं | इससे आपको हर तरह से लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 7 मई को अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर मंगल कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

वृष राशि
शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे | शुक्र के इस गोचर के प्रभाव  से कविता लेखन में आपकी रूचि बढ़ेगी | आपको परिवार और संतान का सुख मिलेगा | साथ ही रातों को आराम मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी | आपके भाग्य के सितारे इस दौरान बुलंद रहेंगे | आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | हर तरफ से आपको सुख की अनुभूति होगी | आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा | अत: 5 जून तक शुक्र की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिए गौ माता का आशीर्वाद लें | इससे आपको परिवार औए संतान का सुख मिलता रहेगा |

ये भी पढ़ें- मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल