1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर

आज शाम शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2019 09:17 am IST,  Updated : May 10, 2019 06:53 am IST

वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार के दिन यानि 10 मई की शाम 07 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 5 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक यहीं पर रहेंगे| शुक्र के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे |

venus transit aries
venus transit aries

तुला राशि
शुक्राचार्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे | शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | भाग्य का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। इस दौरान व्यापार में भी धन लाभ कुछ कम ही होगा | किसी काम के लिये आपको चादर देखकर ही पैर पसारने चाहिए। अत: 5 जून तक शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए गंदे नाले में नीला फूल डालें | इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा और शुभ फल प्राप्त होंगे |

वृश्चिक राशि
शुक्राचार्य आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे | शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | आपकी सांसारिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके भाईयों की तरक्की होगी | साथ ही 5 जून तक आपको अपने मित्रों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। इस बीच आपके कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं | आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | अत: शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की महिला अपने बालों में सोने का या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें | इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति जरूर होगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल