1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर

आज शाम शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2019 09:17 am IST,  Updated : May 10, 2019 06:53 am IST

वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार के दिन यानि 10 मई की शाम 07 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 5 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक यहीं पर रहेंगे| शुक्र के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे |

venus transit aries
venus transit aries

कुंभ राशि
शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे | शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको माता-पिता का भरपूर सुख मिलेगा | वो हर कार्य में आपका सहयोग करेंगे | भाई-बहन के साथ भी आपके संबंधों में मजबूती आयेगी | आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा और आपके काम पूर्ण रूप से बनेंगे | 5 जून तक किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नया सोच पायेंगे | अत: शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सभी महिलाओं का सम्मान करें और रिश्ते में अपने से बड़ी महिलाओं का आशीर्वाद लें |

मीन राशि
शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे | शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी | आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी | साथ ही 5 जून तक पशुपालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों को दुगना फायदा मिलेगा, लेकिन इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है | साथ ही 5 जून तक आपकी संतान और भाईयों की तरक्की इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप अपने गुरु का कितना सम्मान करते हैं | अतः 5 जून तक शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए दो सौ ग्राम गाय का घी मंदिर में दान करें | इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल