1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 06:37 am IST

20 अप्रैल की सुबह 02 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वहां पर ये 14 मई की रात 08 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव...

Venus transit in taurus on 20 April 2018
Venus transit in taurus on 20 April 2018

मिथुन राशि
शुक्र आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से कविता लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपोजिट सेक्स के लोगों से आपको विशेष मदद मिलेगी। आपको परिवार और संतान का सुख मिलेगा। साथ ही रातों को आराम मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी, लेकिन आज से 14 मई के बीच किसी और से मदद की अपेक्षा न रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

उपाय
घर की महिला अपने हाथों से विराने में घर की धूल दबाएं, सभी परेशानियां दूर होंगी। साथ ही गाय की सेवा करें।

कर्क राशि
शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से 14 मई तक आपके स्वभाव में बार-बार बदलाव आ सकते हैं। आपको बचपन की कोई बात याद आ सकती है। साथ ही इस दौरान आप दूसरों से छिपाकर काम करने की कोशिश करेंगे। हालांकि इस बीच आपको धन लाभ भी होगा और आपके चेहरे पर एक अलग तेज नजर आयेगा।

उपाय
मन्दिर में इत्र की शीशी भेंट करें। साथ ही रुमाल में हल्की - सी परफ्यूम की खुशबू लगाकर अपने पास रखने से भी फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल