1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 06:37 am IST

20 अप्रैल की सुबह 02 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वहां पर ये 14 मई की रात 08 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव...

Venus transit in taurus on 20 April 2018
Venus transit in taurus on 20 April 2018

तुला राशि
शुक्र आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आप दूसरों से कही अपनी बात का मान रखेंगे और अपना वायदा पूरा करेंगे, लेकिन 14 मई तक इस बात का ध्यान रखें कि किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें और दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। साथ ही इस बीच अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

उपाय
 प्रतिदिन मंदिर में सिर झुकाएं और ज्वार का दान करें।

वृश्चिक राशि
शुक्र आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको परिवार का सुख मिलेगा और धन लाभ होगा। साथ ही 14 मई तक आपको कई महत्वपूर्ण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी से प्रेम बनाए रखने और अपनी संतान की पढ़ाई का ख्याल रखने की जरूरत है।

उपाय
रोज़ सुबह उठकर माता-पिता का आशीर्वाद लें। साथ ही 14 मई तक गन्दे नाले में एक नीला फूल डालें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल