1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 06:37 am IST

20 अप्रैल की सुबह 02 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वहां पर ये 14 मई की रात 08 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव...

Venus transit in taurus on 20 April 2018
Venus transit in taurus on 20 April 2018

धनु राशि
शुक्र आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको धन लाभ होगा। आपकी सांसारिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके भाईयों की तरक्की होगी। साथ ही आपको 14 मई तक अपने मित्रों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा और इस बीच आपके कुछ महत्वपूर्ण नये दोस्त भी बनेंगे। इस दौरान आप अपने पौरुष और स्वास्थ्य को बेहतर करने का इन्तजाम करेंगे।

उपाय
घर की महिला अपने बालों में सोने या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। साथ ही आपके जीवनसाथी 14 मई तक अपने पैरों में चप्पल, जूते या जुराब हर वक्त पहने रखें।

मकर राशि
शुक्र आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति लगाव बढ़ेगा, लेकिन प्यार के प्रति अधिक दिवानापन आपके भाग्य की हानि करायेगा। साथ ही 14 मई तक आपको सन्तान से अधिक सुख की आशा नहीं रखनी चाहिए और अपने सौंदर्य प्रसाधनों को इस दौरान संभालकर रखने की आवश्यकता है।

उपाय
मन्दिर या धर्मस्थल पर दूध का दान करें। साथ ही गाय और अपनी माता की सेवा करें। इससे आपकी धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल